हल्द्वानी : निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, DM ने दिए अहम निर्देश


हल्द्वानी: जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने शुक्रवार को 2025 के नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी पहुंचकर निर्वाचन संबंधित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, डाटा मैनेजमेंट, मतगणना कक्ष और निर्वाचन सामग्री कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन सामग्री किट में सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही और निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान बैलेट पेपर को सही तरीके से मोड़ने की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए, इसके लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए।
एमबी इंटर कॉलेज में कालाढूगी, लालकुआं और हल्द्वानी की मतगणना होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इंटरनेट, टेंट, बेरिकेटिंग, काउटिंग सेंटर की आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि मतगणना कक्ष में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी, और दो गेट बनाए जाएंगे, एक अभिकर्ताओं और एक कार्मिकों के लिए।
इस मौके पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी समेत सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ