गणतंत्र दिवस : राज्यपाल – सीएम ने फहराया तिरंगा_देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड


उत्तराखंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण की शपथ दिलाई। वहीं हरिद्वार में योगगुरु स्वामी रामदेव ने तिरंगा फहराया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में सुबह 7 बजे एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। वहीं उत्तरकाशी में बर्फीले मौसम के बावजूद स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर साहस और अनुशासन का परिचय दिया।
देहरादून में राष्ट्रीय पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर दर्शक दीर्घा और यातायात प्रबंधन तक सभी तैयारियां समय से पूरी की गईं। कार्यक्रम स्थल पर चाक-चौबंद इंतजामों के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को