उत्तराखंड के 1300 गांवों को बड़ी सौगात_अब मिलेंगे 20 लाख रुपये


उत्तराखंड सरकार ने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार पंचायत घरों के निर्माण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को दोगुना करने जा रही है। अब राज्य सरकार 10 लाख की जगह 20 लाख रुपये देगी, जिससे केंद्र और राज्य—दोनों की ओर से 20-20 लाख रुपये का बराबर सहयोग मिलेगा।
पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। वित्त विभाग से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। इस फैसले से प्रदेश की 1300 से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ होगा।
मुख्य बिंदु –
100% बजट बढ़ोतरी : राज्यांश 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपये
803 गांवों का इंतजार खत्म – राज्य गठन के 25 साल बाद भी जिन गांवों में पंचायत भवन नहीं थे
केंद्र के बराबर सहयोग – केंद्र और राज्य—दोनों से समान 20-20 लाख रुपये
पंचायती राज विभाग के अनुसार, कई पंचायतों में भवन न होने से बैठकों और प्रशासनिक कार्य खुले में या निजी परिसरों में होते रहे हैं। वहीं, जर्जर भवनों में काम करना जोखिमभरा है। निर्माण लागत बढ़ने के कारण पहले का राज्यांश अपर्याप्त साबित हो रहा था, जिससे काम अटक जाता था। नई व्यवस्था से गुणवत्तापूर्ण निर्माण संभव होगा और ग्रामीण प्रशासन को स्थायी आधार मिलेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ बनभूलपुरा से काठगोदाम तक एक्शन, गुंडा एक्ट में 6 ‘तड़ीपार’
Nainital_109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी – डीएम
हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?