स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करें और उनके सपनों को साकार करें : DM रयाल


नैनीताल
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद नैनीताल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता और प्रगति का प्रतीक है।
उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी नागरिक संविधान में निहित मूलभूत मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली। उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद नैनीताल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक धरोहर और जागरूक नागरिकों की सहभागिता के लिए जाना जाता है जो इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प लेना चाहिए, तभी हम संविधान में निहित आदर्शों को वास्तविक रूप में साकार कर पाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal