राहत : बड़ी खबर (हल्द्वानी ) सुशीला तिवारी में आज से शुरू होगी 15 विभागों की ओपीडी.. सुबह 9 से इस वक़्त तक बैठेंगे डॉक्टर्स..

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में आज से 15 विभागों में ओपीडी प्रारंभ होगी। कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ओपीडी को बंद कर दिया गया था। चिकित्सक पूर्व की तरह सुबह नौ से तीन बजे तक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
रोगियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। सामान्य दिनों में अस्पताल में ढाई हजार तक रोगी ओपीडी में पहुंचते थे। अस्पताल में कुमाऊं के अलावा रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद जिले से सभी रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अस्पताल में 14 से गैस्ट्रो की ओपीडी शुरू करने की भी तैयारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि अस्पताल में मास्क लगाकर ही आएं। सामाजिक दूरी समेत कोविड से जुड़ी अन्य गाइडलाइन का पालन करें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




युवा सोच को मिला उड़ान का मंच_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’
पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री
हाईकोर्ट की सुरक्षा में आई जी कुमाऊं,, ATS तैनात_ गेट एंट्री हुई सख्त,Video
उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video
हल्द्वानी की जिज्ञासा का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन_99.36