

उत्तराखंड – नैनीताल : लालकुआ वन विभाग की टीम ने पहाड़ से लीसा तस्करी का भंडाफोड़ कर लीसे से लदे एक ट्रक को कब्जे में लिया जबकि ट्रक चालक टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज की वन विभाग की टीम ने तस्करी कर ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपए का लीसा बरामद किया है। वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज नवीन पवार ने बताया कि दीपावली त्यौहार के मद्देनजर वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाई गई थी जहां मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 380 टीन लिसा बरामद किया गया है।
वही मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हल्द्वानी- किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया जहां पीछा कर वन विभाग की टीम द्वारा शांतिपुरी वन विभाग चेक पोस्ट पर पकड़ा गया इस दौरान मौका पाकर लीसा तस्कर भागने में कामयाब रहे। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई तो उसमें 280 टीन अवैध रूप से लीसा भरा हुआ था। इधर वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर लाल कुआं रेंज में ट्रक को सीज करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए लीसा की कीमत करीब ₹15 लाख के आसपास बताई जा रही है।
उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि लीसा को पहाड़ से तस्करी कर उत्तर प्रदेश को ले जाया जा रहा था। पूरे मामले में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है साथ ही साथ तस्करों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..