

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (शुक्रवार) भी भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उधर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले चार दिन प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


10 दिन से परिवार बेचैन_ नैनीताल के जंगलों में कहां गुम हो गया अर्णव ? ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी नाकाम…
रोजगार, स्वास्थ्य और नशामुक्त रामनगर का मुद्दा लेकर जनता के बीच उतरे राहुल सिंह दरम्वाल
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी के लिए की 6 बड़ी घोषणाएं…