Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..


उत्तराखण्ड के नैनीताल से चंद्र ग्रहण का लाजवाब नजारा लेने के लिए इसके शौकीन एकत्रित हुए और दिखते ही उत्साहित हो गए।
नैनीताल की मनोरा पहाड़ी पर बने एरीज के विज्ञान क्रेन्द्र में चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था आयोजित की गई। ग्रहण को दोपहर 2:14 बजे से हुआ जब भारत के आकाश में चन्द्रमा क्षितिज के बहुत नजदीक था। भारत समेत उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में इसे केवल आंशिक रूप से देखा गया।
एरीज में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ.वीरेंद्र यादव ने चंद्र ग्रहण के बारे में एक ऑनलाइन व्याख्यान दिया और ग्रहण के विभिन्न पहलुओं को आम आदमी की भाषा में बताया। जनता के लिए विज्ञान क्रेन्द्र में प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण को देखने के लिए दूरबीन की व्यवस्था भी की गयी थी।
चंद्रोदय तो समय पर हुआ लेकिन क्षितिज के पास कुछ धुंधलेपन में कुछ देर ग्रहण नहीं दिखा। जैसे ही चंद्र ग्रहण दिखा, लोगों में उत्साह हो गए। इस अवसर पर एरीज के शोध छात्र महादेव, नवीन, उपासना, अमित, यश, इंटर्नशिप कर रहे छात्र हर्षवर्धन, विवेक और जनसंपर्क टीम के कमल सिंह जीना और मोहित सिंह उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व