

उत्तराखण्ड के कालाढूंगी क्षेत्र में एक भीषण मोटरसाइकिल हादसा देखने को मिला। देर शाम हुई इस दुःखद घटना में 25 वर्षीय करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 24 वर्षीय मोनिस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
नैनीताल जिले में कालाढूंगी के गैबुवा में दाबका पुल के ऊपर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चलती एक मोटरसाइकिल डंपर के नीचे घुस गई। भयावह हादसे में करन आर्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनिस को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों मोटरसाइकिल सवार रामनगर के गुल्लरभट्टी के रहने वाले बताए जा रहे है । कालाढूंगी थाने की बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल मोनिस को रामनगर अस्पताल पहुचाया। दोनों किसी निजी काम से रामनगर से गैबुवा की तरफ जा रहे थे। करन के परिवार में कोहराम मच गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video