Ad

रामनगर : खूंखार बाघिन ने टूरिस्टों की जिप्सी पर किया अटैक,मची चीख-पुकार Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर : रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में सीतावनी मार्ग पर बाघिन पर्यटकों की जिप्सी पर झपट पड़ी। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी। बाघिन को लेकर वन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

मंगलवार दोपहर दो बजे टेड़ा गेट से पर्यटकों की जिप्सी सीतावनी जोन में जंगल सफारी को जा रहा थी। ग्रासलैंड के समीप पर्यटकों को सड़क किनारे एक बाघिन दिखाई दी। बाघिन को देखकर पर्यटकों की जिप्सी रुक गई। इस पर बाघिन अचानक हमलावर हो गई और जिप्सी की ओर कूद पड़ी। जिससे जिससे में बैठे पर्यटकों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बाघिन ने पर्यटकों पर हमला नहीं किया और वह जंगल की ओर चली गई।

सीतावानी पर्यटन जोन मे भ्रमण के दौरान जिप्सी चालक द्वारा बाघ को उत्तेजित व आक्रामक करने का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे बाघ जिप्सी पर सफारी कर रहे पर्यटको पर हमला करने ही वाला है ऐसा प्रतीत होता दिखाई दे रहा है। जिस पर रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन, चालक तथा जिप्सी स्वामी को चिन्हित कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं मे केस वाहन स्वामी व जिप्सी चालक दोनो पर दर्ज किया जा रहा है तथा उक्त वाहन व वाहन चालक को हमेसा के लिए पर्यटन जोन मे प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की है।

डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं मे केस वाहन स्वामी व जिप्सी चालक दोनो पर दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *