
रामनगर में अवैध खनन को रोकने के लिए पहली बार वन विकास निगम ने निकाला नया तरीका, निगम कर रहा रात्रि गस्त । पिछले 2 दिनों से लगातार वन विकास निगम के डीएलएम दल बल के साथ नदियों में रात्रि गश्त कर रहे हैं जिससे कि अवैध खनन पर रोकथाम लग सके वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश चंद्र बिष्ट ने बताया की वन विकास निगम द्वारा किये गये संयुक्त छापेमारी अभियान मे बंजारी प्रथम गेट के पास उधम सिंह नगर की सीमा से अवैध खनन कर रहे लोगों को पकड़कर भी पीरुमदारा पुलिस चौकी को दिया गया हैै ।
वन विभाग के बाद वन विकास निगम भी पहली बार कोसी नदी मे रात्रि गस्त करा रहा है। जिससे खनन माफियाओ मे हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा पहली बार कोसी नदी मे देखने को मिल रहा है जहा वन निगम प्रमुखता से अवैध खनन रोकता नजर आ रहा है। इससे पहले निगम सिर्फ नदियों मे चुगान का कार्य कर इती श्री करता आया है। कोसी व दाबका नदी की समाप्त होती लीज को पुनः रिन्युअल कराने के लिए रामनगर के डीएलएम धीरेश चंद्र बिष्ट ने अथक प्रयास किये है।
जिससे खनन कारोबारियों की रोजी रोटी मे संकट पैदा न हो सके इस दौरान रात्रि गस्त मे हीरा सिंह अधिकारी,त्रिलोक सिंह मर्तोलिया,ललित पंत, दीपक अधिकारी,खीम सिंह अधिकारी, कुँवर, मयंक गवारी,ड्राइवर संजय आदि लोग साथ रहे ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.