रामनगर : हाईटेंशन लाइन के जुड़ने से दीवाली का नजारा, दुकानदारों में हड़कंप, देखें वीडियो…


उत्तराखंड के रामनगर में बिजली की तारों के आपस में मिलने से काफी देर तक चिंगारियां निकलती रही । इससे न केवल आने जाने वाले को बल्कि दुकानदारों की जिंदगी को भी खतरा हो गया । तारों के जुड़ने से विद्युत चिंगारियों ने दीवाली की याद दिला दी ।
नैनीताल जिले के रामनगर से रानीखेत को जाने वाले मार्ग में शुक्रवार देर रात जबरदस्त चिंगारियां निकलने लगी । चिंगारियां बिजली के हाई वोल्टेज तारों के आपस में मिलने से निकलने लगी । रात के अंधेरे में चिंगारी और भी भयावह दिखने लेगी । चिंगारी के निकलने के दौरान एक मोटर साइकिल चालक और एक कार चालक भी वहां से गुजरा। तारों के आपस मे छूने से दो जगह चिंगारियां निकलने लगी । ये माजरा दीपावली की तरह लगने लगा । कुछ देर में माहौल शांत होने के बाद ही स्थितियां सामान्य हो सकी। बिजली की तारों को कई बार वन्यजीव या पक्षी भी हिला देते हैं जिस कारण ढीली पड़ी तारा आपस मे टकराकर ऐसा नजारा पेश करती है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal