रेलवे मामला – 2 दिसंबर को सुप्रीम फैसले से पहले हल्द्वानी हाई अलर्ट पर_क्विक एक्शन की तैयारी..

2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला :हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले में पुलिस की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी रेलवे मामले में 2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आ सकती है। इस तारीख को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आ सकता है जिसको लेकर हल्द्वानी पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट में 02 दिसंबर को रेलवे बनाम बनभूलपुरा केस में होने वाले फैसले से पहले नैनीताल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गए हैं। ज़रा भी स्थिति बिगड़ने न पाए । इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर रेलवे, नगर निगम और सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय समन्वय बैठकें तेज़ कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी की हाई-लेवल समीक्षा बैठक
शनिवार को डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहुद्देशीय भवन सभागार में सभी विभागों की संयुक्त बैठक हुई।
बैठक में रेलवे, नगर निगम, वन विभाग, यूपीसीएल तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
डीएम ने संबंधित विभागों को फील्ड लेवल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने और किसी भी स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
SSP NAINITAL का सख्त संदेश – “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
बैठक के बाद SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी विभागों के साथ विस्तृत चर्चा कर स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा “कानून व्यवस्था को बिगाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने या राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
पुलिस को सघन चेकिंग, वेरिफिकेशन ड्राइव, फुट पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस निगरानी और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी, भड़काऊ पोस्ट या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
SSP ने साफ कहा – नैनीताल पुलिस हर परिस्थिति का सामना करने को पूरी तरह तैयार है।
फोर्स, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, रैपिड रेस्पॉन्स उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
RPF भी तैनात ‘क्विक एक्शन’ के लिए तैयार
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद रेलवे भूमि वाले इलाके में RPF की तैनाती और कड़ा पहरा रहेगा।
जो भी व्यक्ति सरकारी काम में बाधा डालने, जब्त सामान में छीना-झपटी करने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ RPF अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए तुरंत कार्रवाई करेगी।
शांति बनाए रखने की अपील
SSP NAINITAL ने अपील की
“माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आए, उसे सभी को शांतिपूर्वक स्वीकार करना चाहिए।”
आदेशों के पालन में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
प्रशासन-पुलिस पूरी तरह अलर्ट
बैठक में उपस्थित अधिकारी
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, रेलवे विभाग, वन विभाग, एडीईएन (NER), जेई रेलवे काठगोदाम, जेई यूपीसीएल सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूर्व नैनीताल पुलिस-प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। और इसे बिगाड़ने का हर प्रयास कड़ी कार्रवाई में तब्दील होगा।
रेलवे अतिक्रमण मामले के फैसले से पूर्व SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर आगामी निर्णय को ध्यान में रखते हुए SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के निर्देश में एसपी हल्द्वानी एडीएम शैलेन्द्र नेगी व मनोज कत्याल की मौजूदगी में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

पुलिस/प्रशासन का स्पष्ट संदेश: “अफवाह रोकें, फैसले का सम्मान करें, कानून व्यवस्था में सहयोग दें

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया—
● बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना।
● सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन प्राथमिकता।
● सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न करें और न ही फॉरवर्ड करें।
● कहा कि यह मामला संवेदनशील है, और सभी से मानवता व संयम के साथ सहयोग अपेक्षित है।
● दुष्प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
● मोहल्लों व परिवारों तक स्पष्ट एवं सही जानकारी पहुँचाने की अपील।
● अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सभी की सामूहिक निगरानी आवश्यक।
बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, कानून व्यवस्था में सहयोग तथा सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने का आश्वासन दिया।
शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील अधिकारियों ने कहा—

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, वह सर्वोपरि होगा।
सभी नागरिक शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि (जिन्होंने अपने विचार रखे- मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद वार्ड 24 सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, इंदिरानगर निवासी तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण- एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी
अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला