

उत्तराखंड में काठगोदाम से भीमताल तक कुमाऊ मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)और यूथ हॉस्टल फाउंडेशन ने 42 किलोमीटर की सफल साइकिल रैली आयोजित की। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत साहसिक खेल गतिविधियों में G20 भारत माउंटेन साइकिल रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें काठगोदाम से अमृतपुर, छोटा कैलाश, जंगलिया गांव होते हुए भीमताल तक साइकिल रैली में सैकड़ों साइकिल राइडरों ने हिस्सा लिया।
इस रैली में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पर्यटन से लिहाज से उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को नई पहचान दिलाने के लिए इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ये आयोजन साइकिलिस्ट और माउंटेन बाइकिंग करने वालों को नया रुट दिखाएगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को माउंटेन बाइकिंग के नए रूप में एक नई पहचान दिलाएगा।
पर्यटन की दृष्टि से भी एक नए आयाम पर उत्तराखंड को अलग पहचान मिलेगी। इस साइकिल रैली का समापन भीमताल टी.आर.सी.में हुआ। आयोजन में मुख्य भूमिका के.एम.वी.एन.के एम.डी.विनीत तोमर और जी.एम.अब्ज प्रसाद वाजपेयी समेत अन्य अधिकारियों की रही।
आज रविवार प्रातः 6:30 बजे में कुमाऊं मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल फाउंडेशन द्वारा 42 किलोमीटर की साहसिक खेल गतिविधियां आजादी अमृत महोत्सव g20 भारत माउंटेन साइकिल रैली को सशस्त्र सीमा बल के आईजी एवं महापौर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, कुमाऊँ मंडल विकास निगम जीएम एपी बाजपेई द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें काठगोदाम से अमृतपुर छोटा कैलाश जंगलियागांव होते हुए भीमताल तक साइकिल रैली मैं सैकड़ों साइकिल राइडर ने इस रैली में दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया लिया।
पर्यटन से उत्तराखंड में माउंटेन बाइकिंग को नई पहचान दिलाने के लिए इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जो कि साइकिलिस्ट और माउंटेन बाइकिंग करने वालों को नया रुट प्रदान करेगा और पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को माउंटेन बाइकिंग के रूप में नई पहचान दिलाएगी पर्यटन की दृष्टि से भी एक नए आयाम पर उत्तराखंड को अलग पहचान दिलाएगा। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय, सहायक क्रीडा अधिकारी जीवंती कार्की सहित आदि उपस्थित थे जिसका समापन भीमताल टीआरसी में हुआ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video