राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हल्द्वानी में इस्तकबाल, नैनीताल राजभवन में आज ऐतिहासिक शाम..

आज हल्द्वानी यादगार लम्हों का साक्षी बन गया। जब
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी स्थित आर्मी हैलीपैड पर पहुँचीं।
उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट,कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मू इसके उपरांत राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान कर गईं, जहाँ वे राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर राजभवन नैनीताल को भव्य रूप से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जबकि प्रशासन ने समारोह को गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए_ हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी..
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हल्द्वानी में इस्तकबाल, नैनीताल राजभवन में आज ऐतिहासिक शाम..
कैंचीधाम प्रबंधन की श्रद्धालुओं से अपील, दर्शन व्यवस्था में बदलाव..
राष्ट्रपति मुर्मू आज विधानसभा सत्र संबोधित करेंगी,शाम को नैनीताल पहुचेंगी..
फोर्स ब्रीफिंग राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैनीताल जिले में अचूक सुरक्षा_ स्कूलों के लिए आदेश