कैंचीधाम प्रबंधन की श्रद्धालुओं से अपील, दर्शन व्यवस्था में बदलाव..


नैनीताल/कैंची धाम
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी कैंची धाम आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सुबह के समय मंदिर के दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगे।
मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, श्रद्धालु दोपहर 12:00 बजे के बाद ही कैंची धाम में प्रवेश और दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया के दौरे के दौरान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विस्तृत व्यवस्था की जा रही है, ताकि दर्शनार्थियों और आगंतुकों की सुविधा बनी रहे।
अपील
सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें तथा निर्धारित समय के बाद ही दर्शन हेतु पधारें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…
रामनगर में 14 हेक्टेयर पर चला धामी सरकार का बुलडोजर_86 आशियाने ध्वस्त..Video
नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़
बाइक चोरों के हौसले बुलंद_देखिए बेखौफ वारदात का फुटेज..लालकुआं