2027 चुनावी रण की तैयारी_ उत्तराखंड कांग्रेस ने बनाई पांच बड़ी टीमें..


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के लिए एक साथ पांच महत्वपूर्ण समितियों का गठन कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
उत्तराखंड में 6 साल बाद कांग्रेस ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा 8 अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले की गई। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 6 अगस्त को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। गोदावरी थापली को उत्तराखंड कांग्रेस का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, मनोज रावत और लालचंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इनमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, जयेंद्र रमोला और गौरव चौधरी प्रमुख हैं। वहीं, 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने गुटबाजी न हो इसके लिए हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समर्थकों का खास ध्यान रखा है।

पार्टी द्वारा गठित समितियों में कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति शामिल हैं। इन समितियों के गठन को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं पर जताया भरोसा
नई कार्यकारिणी समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह , गुरदीप सिंह सप्पल , काजी निजामुद्दीन , करण माहरा , डॉ. हरक सिंह रावत और भुवन चंद्र कापड़ी सहित कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए अपनी नई टीम तैयार की है, ताकि चुनावी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

घोषणापत्र से अनुशासन तक अलग-अलग जिम्मेदारियां
चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई हैं। घोषणापत्र समिति की जिम्मेदारी भुवन कापड़ी को सौंपी गई है। समिति में डॉ. प्रेम बहुखंडी, गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है।

वहीं, पार्टी में अनुशासन और संगठनात्मक समन्वय बनाए रखने के लिए गठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को दी गई है। इस समिति में ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

एसआईआर और चार्जशीट समिति पर भी विशेष फोकस
कांग्रेस ने राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों की निगरानी के लिए एसआईआर समिति का गठन भी किया है। इसके अध्यक्ष मनोज रावत बनाए गए हैं, जबकि अमरेंद्र बिष्ट और एडवोकेट संदीप चमोली सदस्य होंगे।

इसके अलावा, सरकार और राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने के उद्देश्य से चार्जशीट समिति का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी करण माहरा को सौंपी गई है। समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य बनाया गया है।

संगठन को धार देने की तैयारी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, जन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। नई समितियों का गठन इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, नैनीताल में 11 रास्ते बंद..
जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम