हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का मास्टर प्लान..


हल्द्वानी शहर में बढ़ते ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार 28.11.2025 को यातायात निरीक्षक हल्द्वानी महेश चंद्रा ने शहर से विभिन्न स्थानों को संचालित होने वाली वोल्वो, इंटरसिटी व सिडकुल बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में प्रमुख निर्देश—
➡️ वोल्वो बसें नरीमन तिराहा और होंडा शोरूम तिराहा से शहर में प्रवेश न करें।
➡️ सभी बस चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
➡️ प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी वाहन चालकों का सहयोग अपेक्षित है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..