केदारनाथ धाम में पवित्रता भंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने की ये अपील..


उत्तराखंड के पवित्र चारधामों में से एक केदारनाथ धाम में हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इस वीडियो में कुछ युवक केदारनाथ मंदिर के पीछे के हिस्से में डीजे की धुन पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रही इस क्लिप में युवकों द्वारा मंदिर परिसर के समीप न केवल अशोभनीय व्यवहार किया गया, बल्कि नाच-गाने और हो-हल्ला करते हुए धार्मिक स्थल की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई गई।
कपाट खुलने से पहले का है वीडियो
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह वीडियो मंदिर के कपाट खुलने के बाद का नहीं है, बल्कि उससे पूर्व का है। बावजूद इसके, धार्मिक स्थल की मर्यादा को भंग करने वाले इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया है।
प्रशासन ने लिया संज्ञान, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
इस मामले में बी.के.टी.सी. (बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) के केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी श्री गिरीश देवली द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग में तहरीर दी गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के अंतर्गत—जो कि पूजा स्थल को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित है—अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 08/2025 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
सोशल मीडिया से हो रही पहचान
जनपद पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सहायता ली जा रही है। वीडियो में दिख रहे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित ना करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली