Ad

पीएम मोदी की दाढ़ी में घर ही घर ‘, एक बार हिलाते ही गिरते हैं 50 लाख आवास : बीजेपी सांसद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार पीएम मोदी पर दिए अजीबो गरीब बयान के कारण वो सुर्खियों में हैं। रीवा पहुंचे सांसद ने यह कहकर तहलका मचा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी से ‘पीएम आवास’ निकलते हैं। यह सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। रीवा संसदीय सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का अजीबो गरीब बयान सुनकर हर कोई हैरान है।

ADVERTISEMENTSAd

 उन्होंने लोगों से कहा है कि जब तक वे मोदी की दाढ़ी का ध्यान रखेंगे तब तक उनके घर बनते रहेंगे। वीडियो तीन नवंबर का है, लेकिन वायरल अब हुआ है, सांसद ने कहा की पीएम आवास जब तक देशभर के लोगो को नहीं मिल जायेगा मोदी की दाढ़ी से घर निकलते रहेंगे। मोदी की दाढ़ी में घर ही घर है। एक बार हिलाते है तो 50 लाख दूसरी बार मटकाते है तो एक करोड़ निकलते हैं। जितनी बार हिलाएंगे घर घर मिलेंगे।

इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे। जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी आवास मिलता रहेगा। सांसद ने कहा कि मोदी की दाढ़ी अमर है और तुम्हारे आवास भी अमर हो जाएगा। इसलिए मोदी की दाढ़ी देखते रहो और आवास पाते रहो।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *