पीपिंग सेरेमनी : 5 दरोगा बने इंस्पेक्टर, SSP ने लगाए स्टार


नैनीताल ने पीपिंग सेरेमनी का आयोजन कर निरीक्षक पद पर पदोन्नत उपनिरीक्षकों को किया अलंकृत
नैनीताल जनपद के पुलिस महकमे के लिए रविवार का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में एक गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर जनपद के पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर कंधों पर स्टार लगाकर औपचारिक रूप से अलंकृत किया गया।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पद की गरिमा और उत्तरदायित्व का अहसास कराया गया। इस सम्मानजनक क्षण में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र एवं सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी नवपदोनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी मीणा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “पदोन्नति न केवल सम्मान है, बल्कि इससे जुड़े उत्तरदायित्व और कर्तव्यों को भी और अधिक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाना आवश्यक होता है।” उन्होंने सभी नवपदोनित अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यपरायणता से पुलिस विभाग को गौरवान्वित करेंगे।

पदोन्नत उपनिरीक्षकों की सूची इस प्रकार है:
विजय मेहता
नीरज भाकुनी
प्रकाश सिंह मेहरा
रजत सिंह कसाना
गणेश सिंह




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal