Ad

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के विवेक और हार्दिक ने JEE एडवांस्ड में किया कमाल! शानदार सफलता..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani – इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, जो शिक्षा, अनुशासन और समर्पण का आदर्श है, आज अत्यंत गर्व और हर्ष के साथ अपने मेधावी छात्रों मास्टर विवेक रावत और मास्टर हार्दिक कर्नाटक को जेईई (एडवांस्ड) 2025 की शानदार सफलता के लिए दिल से बधाई देता है। इन दोनों होनहार छात्रों ने न केवल कठिन परिश्रम से यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का भी नाम रोशन किया।

ADVERTISEMENTSAd

आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाने की राह आसान नहीं होती, परंतु विवेक और हार्दिक ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से यह सिद्ध कर दिखाया कि समर्पण और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इनकी सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, उचित संसाधन और अथक प्रयास के साथ कोई भी ऊंचाई प्राप्त की जा सकती है।

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रबंधन, प्रिंसिपल और पूरे आई. पी. एस. परिवार ने विवेक और हार्दिक को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, उनके अभिभावकों जिन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया, और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को भी इस सफलता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

विद्यालय ने इस अवसर पर यह भी कहा कि:

“हम अपने छात्रों की इस असाधारण उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। यह न केवल उनके परिश्रम का फल है, बल्कि हमारे विद्यालय के शिक्षण-तंत्र की प्रभावशीलता और मूल्यों की जीत भी है। हम विवेक और हर्षित को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

इस विशेष अवसर पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का भी उत्सव मना रहा है। इन वर्षों में स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

विवेक और हार्दिक की यह सफलता उसी समर्पण और गुणवत्ता की परिणति है, जो स्कूल ने अपने प्रत्येक छात्र को देने का संकल्प लिया है। विद्यालय ने यह भी दोहराया कि भविष्य में और भी छात्रों को इसी प्रकार प्रेरित किया जाएगा ताकि वे शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और समाज के अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page