सूखाताल झील पर ‘कागज़ी सौंदर्यीकरण’ नहीं चलेगा_हाईकोर्ट ने कहा काम पूरा करो..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सूखाताल झील के सौन्दर्यीकरण संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए कार्यदायी संस्था को सुखाताल झील सौंदर्यकरण के काम को पूर्व के आदेशों के अनुपालन में कराने के निर्देश दिए हैं।
मामले के अनुसार, न्यायमित्र अधि.डॉ.कार्तिकेय हरिगुप्ता की तरफ से न्यायालय को बताया गया कि सूखाताल झील के सौंदर्यीकरण में वैटलैंड के नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने, बताया कि जुलाई 2024 में न्यायालय ने सौन्दर्यीकरण कार्य पर लगी रोक को हटाने के साथ ही डी.डी.ए.को तीन माह के भीतर सभी सौंदर्यीकरण कार्य पूरे करने के निर्देश दिये थे।
पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने डी.डी.ए.को एक सप्ताह के भीतर सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये थे, लेकिन रिपोर्ट आज तक दाखिल नहीं की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर..
किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई, आयोग ने बताया क्या होगा आगे..
शांति भंग करने वालों पर प्रशासन की नजर , 90 जिला बदर_165 मामलों का निस्तारण
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video