रसूखदारों के खिलाफ HC का बड़ा ऐक्शन, अतिक्रमण हटाने का आदेश


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार जिले के दाबकी कला में तालाब और गाँव की बेशकीमती जमीन में रसूखदारों के कब्जे संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से 3 सप्ताह में अतिक्रमण चिन्हित कर उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई के लिए 30 जून की तिथि तय की गई है।
आपको बता दें कि लक्सर के दाबकी कला निवासी राकेश कुमार ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि उनके गाँव में ग्रामसभा की भूमि, तालाब और रास्तों में रसूखदारों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने पूर्व में इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। याचिका में ग्रामसभा के तालाब और रास्ते से अतिक्रमण हटाने की प्रार्थना की गई है, ताकि तालाब को सूखने से बचाया जा सके।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..