शहीद दिवस पर अनोखा संयोग- न्यायमूर्ति ने जिस शहीद को माला पहनाई उन्हीं के साथ बचपन बिताया था..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में कारगिल विजय दिवस पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधा लगाया। स्कूली दिनों में सहपाठी रहे न्यायमूर्ति ने मेजर के साथ बिताए दिन याद किये। इस दौरान उनके साथ चैयरमैन सरस्वती खेतवाल और एन.सी.सी.कैडेट रहे।

नैनीताल में कारगिल शहीद महावीर चक्र विजेता मेजर राजेश अधिकारी पार्क में आज सवेरे एन.सी.सी.कैडेटों के साथ आमजन का जमावड़ा देखने को मिला। मौका था 26 जुलाई 1999 कारगिल विजय दिवस का जब रोटरी क्लब के कार्यक्रम में माल्यार्पण के लिए न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और चैयरमैन सरस्वती खेतवाल पहुंचे थे।
संयोग की बात ये रही कि जिस शहीद का माल्यार्पण करने न्यायमूर्ति पहुंचे थे, वो कक्षा एक से दसवीं तक नैनीताल के प्रतिष्ठित सैंट जोसफ कॉलेज में उनके साथ ही पढ़े थे। न्यायमूर्ति ने बताया कि मेजर राजेश खेलकूद के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का शौक रखते थे। माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने के बाद न्यायमूर्ति और चैयरमैन ने पौधा लगाया।
छात्र छात्राओं ने राष्ट्र हिट में जोश भरे नारे लगाए। सदस्यों ने शहीदों का आभार जताया कि उनकी वजह से कारगिल पर विजय हुई और हम सभी सुरक्षित हैं। इस मौके पर रोटरी क्लब के विक्रम सुयाल, शैलेन्द्र साह, गीता साह, जे.के.शर्मा,सुमित खन्ना, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रिंसिपल बी.एस.मेहता, अंचल पंत आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal