

नैनीताल पुलिस परिवार के मुखिया प्रहलाद मीणा ने रखा अपने परिवार का इस तरह ध्यान,
“करवाचौथ” के दिन महिला कर्मियों की पूरे दिन ड्यूटी न लगाने के आदेश ने उनके चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
कहा पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ विषम परिस्थितियों में भी निभाती हैं अपनी ड्यूटी”
मुखिया के निर्णय से खुश महिला पुलिस कार्मिकों ने किया आभार
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी।
यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
कल सायं ही इस विशेष अवकाश की घोषणा से पुलिस की महिला कर्मी काफी उत्साहित व अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए तैयार हैं।
एसएसपी ने इस अवसर पर कहा, “महिला पुलिस कर्मियों की मेहनत और समर्पण को सराहा जाना चाहिए। महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं। चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं।
उन्होंने कहा महिला पुलिस की ड्यूटी प्रति लगन और समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं।
SSP ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”
जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal