नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में महीनों से सड़क पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह को आखिरकार जागरूक स्थानीय निवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कई बार सी.सी.टी.वी.में दिखने के बावजूद पुलिस इस तरफ को ध्यान नहीं दे रही थी। आज पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई।
नैनीताल में रिहायशी क्षेत्रों के मार्गों में खड़े वाहनों से पैट्रोल, डीजल, स्टेपनी, बैटरी व अन्य जरूरी सामान गायब होने की वारदातें अक्सर सुनने में आती हैं। रात को सड़क पर पार्क की गई स्कूटी और बाइक से बड़ी मात्रा में पैट्रोल चोरी होने की भी कई शिकायतें आई। मार्च माह से सी.आर.एस.टी.स्कूल के पीछे के मार्ग में शुरू हुई इन वारदातों में पिछले दिनों सड़क पर खड़ी बाइक से काफी पैट्रोल चोरी होने के बाद दुखी लोगों ने वहां सी.सी.टी.वी.कैमरा लगवा लिया।
तेल चोरी के शक के बाद कैमरा फुटेज चैक करने पर सच्चाई सामने आ गई। वीडियो में तड़के सवेरे दो युवक बाइक से तेल चोरते दिखे। तब पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने ज्यादा धयान नहीं दिया। ऐसी शिकायतें थी कि चोरों ने पहले भी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से जिला परिषद होते हुए मॉलरोड उतरने वाले मार्ग में ऐसी घटना को अंजाम दिया था।
अपनी मेहनत का रोज रोज तेल चोरी होता देख, सभी क्षेत्रवासी एकजुट हो गए और बाइक की घेराबंदी कर बुधवार की रात घात लगाकर बैठ गए। कैमरे में दिखते ही क्षेत्रवासियों ने धावा बोल दिया और चार चोरों में से एक को संघर्ष के बाद दबोच लिया, जबकि तीन चोर भागने में कामयाब हो गए।
आर्मी लिखी बाइक संख्या यू.के.04 ए.एल.4318 और स्कूटी में आए इन युवकों की तलाशी लेने पर कई 5 लीटर की बोतलों और जैरेकीनों में तेल मिला। पुलिस को बुलाने से पहले क्षेत्रवासियों ने पकड़े गए चोर की खूब आवभगत की। पुलिस ने पहुंचकर चोर को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए मल्लिताल कोतवाली ले गए।
पीड़ित अर्जुन ने बताया कि उनकी बाइक से कई बार तेल चोरी हुआ, लेकिन कई रात जगने के बावजूद चोरों को आज सवेरे रंगे हाथों पकड़ा जा सका।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा