शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया


देहरादून_उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने शहीद सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों के सम्मान की बात करने वाली सरकार को पहले उनके हक की 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल देनी चाहिए।
बल्यूटिया ने कहा कि वर्ष 2014 के शासनादेश के तहत शहीद सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह राशि का प्रावधान किया गया था। उनके मुताबिक, वर्ष 2017 के बाद इस व्यवस्था पर रोक लगने से कई शहीद परिवार इस लाभ से वंचित हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट से शहीद परिवारों के पक्ष में फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार ने इसे चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। बल्यूटिया के अनुसार, State of Uttarakhand बनाम Anita Devi & Others मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील अभी लंबित है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि शहीद परिवारों के सम्मान और अधिकार को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए और 2014 के शासनादेश को प्रभावी रूप से लागू कर वीरांगनाओं एवं आश्रितों को उनका हक दिया जाए।
उन्होंने कहा,शहीद परिवारों का सम्मान केवल समारोहों तक सीमित नहीं होना चाहिए, उनके अधिकार भी सुनिश्चित किए जाने चाहिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..