

उत्तराखंड में बीते दिन थाने के अंदर रंगे हाथों विजिलेंस ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया वहीं अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाली बड़ी सनसनीखेज़ खबर सामने आ रही है ।
जानकारी के अनुसार कल हरौनी पुलिस चौकी में शनिवार शाम एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारकर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे खींचकर गाड़ी में बैठा पीजीआई थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। देर रात आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।
बंथरा थाने में 28 अगस्त को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी विशाल रावत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ दो आरोपी जेल भेजे गए थे। घटनास्थल दुबग्गा में एमएफ टॉवर स्थित होटल था। केस की विवेचना कर रहे हरौनी चौकी इंचार्ज दरोगा राहुल त्रिपाठी ने होटल मालिक विनोद कुमार से कई बार पूछताछ की।
आरोप है कि दरोगा राहुल त्रिपाठी ने विनोद को डराया कि चूंकि घटनास्थल उनका होटल है। ऐसे में वह भी धारा 368 (किसी अगवा शख्स को जान बूझकर पनाह देना) के तहत आरोपी बनाए जाएंगे। दरोगा ने बचाने का दावा कर विनोद से 20 हजार रुपये की मांग की। विनोद ने एंटी करप्शन की टीम को जानकारी दी।
इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया। शनिवार शाम चार बजे विनोद रुपये लेकर हरौनी चौकी गए। वहां दरोगा राहुल त्रिपाठी ने जैसे ही रिश्वत की रकम हाथों में ली, टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया। मामले में पीजीआई थाने में देर रात आरोपी दारोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात