हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी विधानसभा के सभी वार्डों का संतुलित और समुचित विकास मेरी प्राथमिकताः विधायक सुमित


हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को अपने आवास पर यूयूएसडीए के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ बैठक कर हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नव संलग्न वार्डों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें अधूरे पड़े विकास कार्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जल निकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल रही। स्थानीय लोगों ने दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को विस्तारपूर्वक विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष रखा।

विधायक सुमित हृदयेश ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने यूयूएसडीए के निदेशक कुलदीप सिंह से कहा कि लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए तथा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों का संतुलित और समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान महेशानन्द, शंकर लाल, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एनबी गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसंत बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एलएस अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप जोशी, विनोद दानी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *