उत्तराखंड में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल


उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम के तेवर गर्म हो गए है।पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जिलों तक चटक धूप निकलने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और पारा भी चढ़ने लगा है। सूरज के तल्ख तेवर लोगों के पसीने छूटा रहे हैं।
मैदानी क्षेत्रों में तापमान में एकाएक जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। देहरादून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। वहीं अगले तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं है। लगातार चटक धूप खिलने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आगामी 11 जून से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। देहरादून में शनिवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। तेज धूप के कारण तपिश ने झुलसा कर रखा तो वही पारे में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
देहरादून का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। ऐसे में देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह और शाम के समय से गर्मी से राहत है।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कभी-कभी आंशिक बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.4 न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा । उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 21. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नहीं टिहरी का अधिकतम तापमान 26.5 ऑन न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश भर में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और चटख धूप खिलने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आगामी 11 जून को प्रदेश में ताजा पश्चिमी विकसित सक्रिय होने से बारिश हो सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal