हादसा : ज्योलिकोट में पिकनिक मनाने पहुंचे हल्द्वानी के हिमांशु की डूबने से मौत,शव बरामद_Video


हल्द्वानी -ज्योलिकोट : दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हलद्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में गधेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई युवक के दोस्तों ने युवक को गधेरे में डूबता देख इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने दोस्त शिवम् बिष्ट मुखानी, राम सिंह रावत लामाचौड़, रोहित चंद्र बेलुआखान ज्योलीकोट के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचे थे।

जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथियों के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस कोसूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Watch_ हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, जिंदगी और मौत के बीच फंसा बुलट वाला…
नैनीताल की मॉल रोड पर FASTag या सिर्फ दिखावा ? पुनीत टंडन ने उठाए सवाल
चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS – PCS के ट्रांसफर..
नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोपों से लालकुआं में हलचल, पुलिस ने शुरू की जांच
अनुराग एकेडमी में दीप पर्व_बच्चों ने सजाई रंगोली…