सरकारी अस्पताल में सुपर-स्पेशियलिटी इलाज – अब मरीजों को हायर सेंटर नहीं जाना पड़ेगा

हल्द्वानी – कुमाऊं मंडल के मरीजों की देखभाल और बेहतर इलाज के नजरिये वसे वदेखा जाए तो गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 9-बेड के अत्याधुनिक ICU का संचालन हल्द्वानी बेस अस्पताल में औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को अब प्राइवेट अस्पतालों और दूरस्थ हायर सेंटरों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ इस ICU का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
डीएम ने बताया कि ICU को एक्सपर्ट डॉक्टरों और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की टीम से लैस किया गया है। यहां 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी उपलब्ध रहेगी।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सुविधा खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है, और यह ICU उसी दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि ICU में – 4 एनेस्थेटिक डॉक्टर, 4 अनुभवी नर्सिंग स्टाफ, और 3 सर्जन व 3 फिजीशियन रोटेशन के आधार पर तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ICU के शुरू होने से कुमाऊं की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार आएगा, और वे मरीज जिन्हें अब तक इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, वे अब हल्द्वानी में ही बेहतर उपचार पा सकेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला