बड़ी खबर : पंजाब को दहलाने की साजिश हुई नाकाम..3 आतंकी हुए गिरफ्तार..पूछताछ जारी

पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले में तीन आतंकियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे. पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार ये तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं. इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है.
तरनतारन के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे. जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका. इसमें तीन लोग सवार थे.
आतंकियों से पूछताछ जारी
एसएसपी ने बताया कि कार और इसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए. तीनों की तलाशी दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11 कारतूस, एक विदेशी हथगोला और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई. उन्होंने बताया कि तीनों आतंकियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा. पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है.
तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलायशी अभियान भी शुरू कर दिया है. गिरफ्तार आतंकियों से पछूताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्फोटक कहां से मिले.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर