बड़ी खबर : दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत..कई घायल..

जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल 20.JANUARY 2021 GKM NEWS जलपाईगुड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया. स्थानीय विधायक मिताली रॉय के मुताबिक हादसे में 13 लोगों की जान गई है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है ओवरलोडिंग की वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और इसने 13 लोगों की जान ले ली.

जलपाईगुड़ी के धूपगुड़ी में मंगलवार देर रात एक ट्रक जिसका नंबर WB61A/2492 था. नेशनल हाइवे NH31D पर मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक चालक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. तभी गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियां उससे टकरा गईं. एक साथ कई गाड़ियां टकराने से मरने वालों की तादाद बढ़ गई. वहीं लोगों का कहना है कि ट्रक का ओवरलोड होना भी हादसे की वजह हो सकता है.

पुलिस ने बताया कि रात नौ बजकर पांच मिनट पर हुए हादसे की खबर मिलते ही सभी को अस्पताल पहुंचाने पर फोकस किया. वहीं अस्पताल ज़राए के मुताबिक मरने वालों में दो पुरुष, छह महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है. जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक सामान्य हो गया है. वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है..



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी