ब्रेकिंग काशीपुर: 16 टायर ट्रक और मार्सल गाड़ी में ज़ोरदार भिड़ंत,दर्जन भर लोग घायल..एक कि मौत

बिग ब्रेकिंग काशीपुर
:- सड़क दुर्घटना में दर्जनभर लोगों से अधिक घायल एक की मौके पर मौत
:- 16 टायर ट्रक और मार्सल गाड़ी में जोरदार भिड़ंत

GKM.NEWS 19.01.2021.(काशीपुर)-जहां पुलिस प्रशासन प्रदेश में बढ़ रही मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह चला रहा है वही काशीपुर में मजदूरों से भरे सवारी वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बता दें कि काशीपुर के आईटीआई थाना के पेगा चौकी क्षेत्र में मजदूरों से भरे सवारी वाहन ओर ट्रक की आमने सामने भिड़न्त हो गई। घटना इतनी जबरदस्त हुई कि सवारी वाहन में मौजूद एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए जबकि चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। सवारी गाड़ी में मौजूद लोगों ने बताया कि महुआखेड़ागंज स्थिति एक राइस मिल के 16 मजदूर वाहन से उत्तर प्रदेश जा रहे थे की सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहा गंभीर रूप से घायल मजदूरों को चिकित्सको ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park