चुनाव से पहले भाजपा नेताओ की उड़ी नींद..किसानों के समर्थन में आये कई गाँव..भाजपा नेताओ का गाँव में प्रवेश पर प्रतिबंध…लगाये बैनर

ख़बर शेयर करें

काशीपुर / बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 11.FEBUARY 2021 GKM NEWS उत्तराखंड के तराई इलाको में अब किसान आंदोलन ने नई शक्ल अख्तियार करनी शुरू कर दी है। यहां गॉवो में किसान विरोधी क़ानून का समर्थन करने वाले नेताओ का गाँवो में घुसने पर कानून का विरोध करने वाले किसानो ने बाकायदा बैनर और पोस्टर लगा कर कड़ा करा दिया है। फ्लैक्सो पर साफ़ साफ़ लिखवा दिया है कि किसान विरोधी नेताओ का गॉव में आना सख्त मना है।

उधम सिंह नगर के कुछ गॉवो में ऐसे पोस्टर और बैनर दिखाई दे रहे है, जिससे भाजपा नेताओ की नींद उड़ी हुई है। वो समझ नहीं पा रहे है कि कृषि क़ानून बिल पर किसानो का समर्थन करे या सरकार का, काशीपुर क्षेत्र के बघेला वाला गांव ओर बाजपुर तहसील के दो गॉव शिवपुरी ओर बाँसखेड़ा में किसानों ने किसान विरोधी कानूनों का समर्थन करने वाले नेताओं की गांव में एंट्री को पूरी तरह बैन कर दिया है। बीती 5 जनवरी को ही ग्राम बांसखेड़ा के विजय नगलिया में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को किसानों ने जबरदस्त विरोध किया था।

ग्रामीणों का आरोप था। कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे लगातार किसान विरोधी कानूनों का समर्थन कर किसानो का विरोध कर रहे है। जहां पर किसान विरोधी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को चेतावनी देते हुए पोस्टर बैनर और होर्डिंग ग्रामीणों ने लगा दिए है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि हमारे बघेलाबाला गांव में भाजपा नेता या कार्यकर्ता को गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा। अगर पार्टी का कोई नुमाइंदा गांव में प्रवेश करता है,

तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी कृषि कानून का विरोध करने वाले नेताओ ने चेतावनी दी है।यदि केंद्र सरकार तीनो कृषि कानूनो को रद्द नहीं करती है तो आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। बहरहाल जो भी हो, कृषि बाहुल्य तराई के किसानो में कृषि कानूनों को लेकर ज़बरदस्त आक्रोश है,धीरे धीरे अगर यह विरोध बड़ा हुआ तो भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

बाइट :- परविंदर सिंह……. ग्रामीण किसान

बाइट :- सुखबीर सिंह….. ग्रामीण किसान

बाइट :- सरफराज हुसैन……ग्रामीण किसान

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *