बाज़पुर में स्वास्थ्य विभाग का फ़र्ज़ी अस्पतालों पर चला डंडा..किये गए सील..देखे पूरी विडियो

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 22.JANUARY 2021 GKM NEWS बाज़पुर में फर्जी तरीके से चल रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का डंडा चला है। जिसके चलते सीएमओ डॉक्टर जीएस पंचपाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पतालों पर छापेमारी की जिसमें दो अस्पतालों में चिकित्सक उपलब्ध ना होने पर उन्हें सील कर दिया गया। फर्जी अस्पतालों पर हुई कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि बाज़पुर में फर्जी अस्पतालों का बोलबाला है जहां आए दिन मरीजों की जान के साथ फर्जी अस्पताल संचालक खिलवाड़ कर रहे हैं।

फर्जी अस्पतालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से मांग की थी जिसके चलते सीएमओ डॉक्टर जी एस पंचपाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बाजपुर में औचक छापेमारी की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजपुर के मैक्स हॉस्पिटल और संजीवनी अस्पताल को सील कर दिया है। अस्पताल को सील करने की कार्यवाही के दौरान मैक्स हॉस्पिटल में मौजूद एक मरीज को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान सीएमओ डॉक्टर जी एस पंचपाल ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कुछ अस्पतालों की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके चलते कार्यवाही अमल में लाई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि फर्जी अस्पतालों पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
बाइट :- डॉ जीएस पंचपाल …………….. सीएमओ उधम सिंह नगर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video