नोएडा : सेक्टर-63 में विस्फोट सामग्री जैसी कोई चीज़ मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप.पूरे इलाके की घेराबंदी..लोगो को हटाया गया..

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा ) उत्तर प्रदेश 22.JANUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN नोएडा में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर-63 में बम मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने बम की जांच शुरू की, साथ ही बम निष्क्रिय करने का काम भी शुरू किया गया. वहीं पुलिस के मुताबिक, जिला अस्पताल के पास सड़क पर ही बम मिला था, जिसे देख कर लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई.
बता दें कि 26 जनवरी के अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में दिल्ली सहित एनसीआर में काफी सतर्कता बरती जा रही है. यही कारण है कि ऐसी खबर मिलने के बाद तुरंत अधिकारी, पुलिस एक्शन में आए. साथ ही आपको ये भी बता दें कि गुरुवार को भी नोएडा से ही एक ऐसी खबर सामने आई थी, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में फोन पर बम की धमकी दी गई थी, जिसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई थी. हालांकि,जांच के बाद कोई बम नहीं मिला था





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता