BIG BREAKING : दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर के भाई, अभिनेता राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन..

ख़बर शेयर करें

मुंबई महाराष्ट्र 09.FEBUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHAHZAD KHAN  दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई और दिग्गज अभिनेता राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वह 58 वर्ष के थेय उन्होंने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम (Rajiv Kapoor Passes Pway) सांसें ली. रणधीर कपूर अपने भाई को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई.

राजकपूर के बेटे राजीव कपूर का 58 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव की भाभी नीतू कपूर ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अभिनेता की एक तस्वीर साझा करते हुए, नीतू ने लिखा, “RIP । फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘मेरा साथी’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले राजीव कपूर सबसे छोटे बेटे थे। राजीव कपूर एक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे।

रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके।

राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में साल 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन भी किया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *