बुज़ुर्ग व्यक्ति को पता नही था कि बाहर धूप सेकना बन जायगा,उसकी मौत का कारण..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 20.November 2020 GKM NEWS बाज़पुर के ग्राम भट्टपूरी में सड़क किनारे घूम रहे बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से आ रही मारूति वैन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद पहुची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में ले लिया ओर शव को पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेज दिया। बता दे कि उत्तर प्रदेश के ग्राम चकलुआ रामपुर निवासी बिहारी लाल ग्राम भटपुरी स्थित अपनी बेटी गायत्री के यहां आया हुआ था।
बिहारी लाल घर के बाहर ही सड़क पर टहल रहा था कि हल्द्वानी की ओर से आ रही मारूति वैन चालक ने बिहारी लाल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बिहारी लाल की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी वैन चालक व वैन को पकड़कर बरहैनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।



मौत की खबर पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि आरोपी वैन चालक को न्यायालय भेज दिया गया है।
बाइट : दीपशिखा अग्रवाल ……………… सीओ बाज़पुर ऊधम सिंह नगर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal