1 हफ्ते से नहीं है बेस अस्पताल में टीटीई का इंजेक्शन, मरीज़ परेशान..कालाबाज़ारी का ख़तरा

हल्द्वानी नैनीताल 22.November 2020(मों.शुएब खान ) GKM NEWS कुमाऊ में भर से हल्द्वानी के बेस अस्पताल में मरीज़ अच्छे इलाज के लिए आते हैं लेकिन स्वास्थ विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है.जिसके बाद स्वास्थ विभाग पर सवाल उठ रहे हैं .
इंजेक्शन पिछले 1 सप्ताह से नहीं है अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लगातार इसकी डिमांड भेजी जा रही है परंतु अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध ना होने की वजह से आपातकालीन कक्ष में टीटीई का इंजेक्शन नहीं पहुंच रहा है।


आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से टीटीई इंजेक्शन सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में नहीं है। इसके लिए चिकित्सक लगातार टीटीई इंजेक्शन की डिमांड भेज रहे हैं। यही नहीं बेस अस्पताल के बाहर केमिस्ट की दुकानों में भी टीटीई का इंजेक्शन नहीं है जिसकी वजह से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को चिकित्सक बाहर से इंजेक्शन तो लिख रहे हैं लेकिन बाहर भी इंजेक्शन मौजूद नहीं है। इंजेक्शन की कालाबाज़ारी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्न उठना लाज़मी है.बाहर केमिस्ट की दुकानों में भी इंजक्शन उपलब्ध नहीं हैं..






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा