बड़ी ख़बर : नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने संभाला कार्यभार .. मीडिया से हुए रूबरू.. ये हैं प्राथमिकता ..

GKM.NEWS – राज्य के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने आज सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया, सुबह 10:00 बजे सचिवालय पहुंचे एसएस संधू ने कार्य भार ग्रहण किया मुख्य सचिव कार्यालय में पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने एस एस संजू को मुख्य सचिव का चार्ज सौंपा इस अवसर पर शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए मुख्य सचिव को बधाई दी।
ऑफिशियल चार्ज संभालने के बाद मीडिया से रूबरू हुए मुख्य सचिव उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सबसे पहले रोजगार का जिक्र किया एसएस संधू ने कहा कि अधिक से अधिक उनका फोकस रोजगार पर होगा क्योंकि कोविड-19 में रोजगार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है इसके साथ ही उन्होंने कहा है कोई भी फाइल अथवा प्रस्ताव लटका ना रह जाए यह सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, अधिकारी अच्छा व्यवहार जनप्रतिनिधियों से करें और मीडिया के साथ भी समन्वय बनाए रखें ।
मीडिया से मुखातिब होने के बाद मुख्य सचिव ने सचिवालय के अफसरों के साथ भी अहम बैठक की जिसमें सरकार के द्वारा बनाई गई योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों के कामों को प्रमुखता से ना दिए जाने के सवाल पर मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसा नहीं है सभी अधिकारी तालमेल नहीं बिठा पाते कुछ अधिकारी बेहतर तालमेल भी जंपतिनिधियों के साथ बना लेते हैं जो अधिकारी तालमेल नहीं बिठा पाते हैं उनको भी समझाया जाएगा ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..