

देश के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का ऐलान किया है. अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है.
भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने अपनी ही बनाई पार्टी एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद पार्टी में हलचल मच गई है। शरद पवार ने अपनी सियासी गुगली से देश की सियासत में बड़े उठा-पटक करने में माहिर रहे हैं। राजनीति से लेकर कारोबार जगत में उनकी धमक है। जब हिंडनबर्ग ने अडानी को लेकर जब खुलासे किए थे उस वक्त भी शरद पवार ने विपक्षी दलों से उलट अडानी के पक्ष में अपनी बात रखी थी। उन्होंने हिंडनबर्ग के खुलासे को साजिश बताया था।
हाल ही में गौतम अडानी खुद शरद पवार से मिलने पहुंचे थे। राजनीति के जगत में उन्हें ‘चाणक्य’, ‘भीष्म पितामह’, ‘विली फॉक्स’, ‘मैकियावेली’, जैसी कई उपाधियां हासिल की हैं। सियासत के साथ-साथ बिजनस जगत में भी उनकी पकड़ मजबूत है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..