एनसीसी का गौरव: कुमाऊं यूनिवर्सिटी के वीसी को मिला ‘ऑनरेरी कर्नल’ का सम्मान


उत्तराखण्ड में नैनीताल की राष्ट्र कैडेट कोर(एन.सी.सी.)ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को ऑनरेरी कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया। वर्दी में आए वी.सी.इस मौके पर भावुक दिखे।
नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में आज एक सादे समारोह में वी.सी. प्रो.दीवान सिंह रावत को पीपिंग सैरेमनी में ऑनरेरी कर्नल की उपाधि से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल एच.क्यू.के ग्रुप कमांडर कोमोडोर बी.आर.सिंह ने मेहमानों और एन.सी.सी. छात्र-छात्राओं को एड्रेस किया। डी.जी.एम.सी.की तरफ से नवनियुक्त ऑनरेरी कर्नल को डॉक्यूमेंट और वर्दी उपलब्ध कराई गई।
उन्हें वर्दी का मान, मर्यादा और नियम सिखाए गए। उन्हें मोमेंटो के साथ सम्मान का प्रतीक कैप सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान हॉल में मौजूद अतिथियों को स्क्रीन में एन.सी.सी.कैडेटों का स्पेशल सेलिंग एक्सपीडिशन, मैडल सैरेमनी, शूटिंग प्रशिक्षण, फिजिकल फिटनेस, स्पेस साइंस, पर्यावरण संरक्षण जानकारियां, रोइंग स्किल, रिवर क्रॉसिंग, माउंटेनियरिंग, ड्रोन कमांड, विशाखापट्टनम सेल्स, विभिन्न एन.सी.सी.और एन.सी.सी.नेवल के कैम्पों के वीडियो दिखाए गए।
इस मौके पर ऑनरेरी कर्नल रावत ने एन.सी.सी.के कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने, इस सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद दिया। लाह की मैं इस पल भावुक हूं। मेरे पिता चाहते थे की मैं फौज में जाउ और मैंने अल्मोड़ा में कोशिश की थी, लेकिन मेरी डेस्टिनी कहीं और ही थी। वर्षों बाद, आज मुझे वर्दी पहने का मौका मिला है। वर्दी से सच्ची सेवा की ललक जगती है। मैं इस होनरेरी पोस्ट को गर्व और सम्मान से ग्रहण करता हूँ।
इस मौके पर सी.ओ.79यू.के. बी.एन.कर्नल राजेश कौशिक, सी.ओ.चन्द्रविजय नेगी, कैप्टेन मृदुल साह, रीना बोरा, गिरीश रंजन तिवारी, रितेश साह, ललित तिवारी, मंनोज बिष्ट, देवेंद्र, संतोष कुमार आदि बड़ी संख्या में कैडेट मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video