Ad

उत्तराखंड : पहले पत्नी की जान ली, फिर खुद लगाई फांसी,पति ने क्यों किया ऐसा..?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी, और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात की खबर इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई।

पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और घटना के पीछे के कारणों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले में क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर गहन जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page