Ad

चार धाम के लिए हेली सेवा शुरू : विजिबिलिटी देखकर ही भरी जाएंगी उड़ानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए अब सख्त नियमों के साथ हेलीकॉप्टर सेवा आज से शुरू हो गई है। बताते चलें बीते रविवार को हुए हादसे के बाद जिसमे सात लोगों की हैलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी।जिसके तुरंत बाद हेली सेवा पर रोक लगाई गई थी।

ADVERTISEMENTSAd

चार धाम यात्रा के लिए आज से हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो गई है। रविवार को हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ समेत चारों धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई थी। मौसम साफ होने के बाद आज से फिर चारों धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे।


उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी की सीईओ सोनिका ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से चारों धामों के लिए हेली सेवा पुनः संचालित की जाएगी।हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान डीजीसीए के हर एक नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने और विजिबिलिटी के आधार पर ही हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएगी।

अधिक जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सभी हेली ऑपरेटर को डीजीसीए से तय मानकों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। खासकर केदारनाथ धाम में संचालित होने वाले हेलिकॉप्टर के लिए हिमालयी क्षेत्र में उड़ान के अनुभव भी पायलट को ही प्राथमिकता देने को कहा गया है।
साथ ही उड़ान के दौरान मौसम की सटीक जानकारी अनिवार्य रूप से लेकर ही उड़ान भरी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हेली ऑपरेटर टाइम स्लॉट के तहत ही हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन करेंगे। यदि कोई हेली आपरेटर नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page