
उत्तराखंड की महिलाओं की समस्याएं चाहे जितनी पहाड़ जैसी हो लेकिन कभी हार न मानने वाली पहाड़ जैसी इच्छा शक्ति के चलते किसी से कम नहीं है। देश की सुरक्षा से लेकर समाज के हर क्षेत्रों में महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैं। अब ऐसी ही पहाड़ की एक बेटी हैं रेखा पाण्डेय , जिन्होंने टैक्सी चालक बन चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देकर नई नज़ीर पेश की है।

जानकारी के मुताबिक़ रेखा पाण्डेय बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा गांव की रहने वाली हैं, जिनका ससुराल रानीखेत के ताड़ीखेत में स्थित है। रेखा लोहनी पाण्डेय टैक्सी ड्राइवर का काम पिछले 2 महीने से कर रही हैं। रेखा पाण्डेय उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर होंगी।

टैक्सी चालक रेखा के पति फौज से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया की पति मुकेश चंद्र पाण्डेय का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से जिम्मेदारी खुद पर ली है, हालाँकि अब पति का स्वास्थ्य सामान्य है, वह प्रतिदिन टैक्सी रानीखेत से हल्द्वानी तक बुकिंग पर चलाती हैं। रेखा ने बताया की उन्होंने डबल एम.ए के साथ मास्टर्स इन सोशल वर्क (MSW) और (LLB) तक की पढ़ाई की है। जहां चुनौतियों के आगे अधिकांश लोग हार जाते हैं तो वही रेखा ने मुश्किल हालातों का सामना करते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की जो वाकई पहाड़ पर एक नया अध्याय है वह इसलिए कि इसके बाद और भी ग्रहणीओं को रेखा को देख कर भी आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह आज के इस कंपटीशन के दौर में समाज के साथ डटकर कदमताल कर सकेंगी ।

राज्य के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने भी उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पाण्डेय से फोन पर बात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री दास ने रेखा पांडे को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताया है। GKM News की ओर से रेखा जी को उनके मुस्तकबिल के लिये ढेर सारी दुआएं और ख़ूब मुबारकबाद।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज