

विदेशी मेहमानो के स्वागत में सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और शोभादार पौधो के चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे परेशान जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए है। डीएम के निर्देश के बाद जिला पुलिस अज्ञात फूल चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
रामनगर में 28 से 30 मार्च तक जी20 का सम्मेलन होना है। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक के रूट पर सौंदर्यकरण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन सड़क के बीचों बीच लगाए जा रहे फूल के पेड़ और सौभादारा पेड़ो को अराजकतत्वों द्वारा चोरी किया जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन और ठेकेदार परेशान नजर आ रहे है। इतना ही नहीं सड़क किनारे लगाए गए सौर पैनल में भी अज्ञात चोरों द्वारा हाथ साफ किया गया है।
अब मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया की संबंधित ठेकेदार द्वारा बताया गया की सड़क के डिवाइडर में लगाए जा रहे फूल और सौभादार पौधो की चोरी हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..