Nainital_ लेक ब्रिज चुंगी टेंडर को लेकर डीएम के आदेश_कमेटी गठित..


नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी टेंडर को लेकर उठे विवाद के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा जारी निविदा (टेंडर) की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। डीएम ने समिति को दो सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट निष्कर्षों सहित सौंपने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि विभिन्न सूचना स्रोतों से यह जानकारी मिली कि लेक ब्रिज चुंगी टेंडर का जनमानस द्वारा विरोध किया जा रहा है। जनभावनाओं और विरोध प्रदर्शनों को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
जांच समिति में उप जिलाधिकारी, नैनीताल,, उप निदेशक (वित्त), डॉ. आर. एस. टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी,, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को जिम्मेदारी दी गयी है।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
क्या तकनीकी निविदा नियमावली के अनुसार पूरी हुई?
क्या टेंडर सेवा शर्तों, नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप था?
क्या नगर पालिका बोर्ड बैठक, नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 की धारा 96 के प्रावधानों के अनुसार हुई?
दो सप्ताह में आएगा सच
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच समिति मामले की गहन जांच कर दो सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट निष्कर्षों सहित उपलब्ध कराए। अब सबकी नजर इस रिपोर्ट पर टिकी है, जो लेक ब्रिज चुंगी टेंडर विवाद की तस्वीर साफ कर सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात
उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक! मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव, फ्लैश फ्लड की चेतावनी
Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University